BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

40 पीड़ित परिवारों को मिला राहत सामग्री

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-बलिया: 'जहां न पहुंचे रवि, वहां पहुंचे कवि' इस पंक्ति की मंशा चाहे जो हो, पर बलिया में इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी 

(आई आर सी एस) इसे चरितार्थ कर रही है। दर्द से कराहते लोगों की बस्ती में पहुंचना, उनके मर्ज को समझकर 'राहत' देने  का आई आर सी एस

धर्म बन गया है। शायद ही कोई आपदा पीड़ित हो, जहां आई आर सी एस का हाथ मदद के लिए न बढ़ा हो। यानी,  मानवीय संवेदनाओं का सच्चा प्रहरी बन गया है।


बताते चलें कि बांसडीह तहसील अन्तर्गत ग्राम केवटलिया मिश्र बलुआ में 7 जून दिन बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे खाना बनाते समय सिलेंडर फटने के कारण से लगी आग की घटना में 40 परिवार प्रभावित हुए, जिसमें उनके आशियाना, उसमें रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन जलकर राख हो गया तथा दो दर्जन बकरी,‌ गाय,भैंस, बछिया जलकर मर गईं। 


इसी क्रम में जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के निर्देशन में मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के आदेशानुसार तत्काल राहत देते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया ने सभी पीड़ित 40 परिवारों को राहत देने का कार्य किया, जिसमें प्रति परिवार किचन सेट(खाना बनाने से लेकर खाना खाने तक पूरा स्टील सेट बर्तन), हाइजिन कीट (टूथपेस्ट-5, ब्रश-5, नारियल तेल, कपड़े धोने का साबुन-5, नहाने का साबुन-5, रेजर-3, सेनेटरी पैड-4 इत्यादि), बाल्टी सेट, तारपोलिन, धोती, टी-शर्ट, साड़ी सेट, साबुन सेट आदी दिया गया। जिला आपदा विशेषज्ञ पीयुष सिंह ने राजस्व टीम एवं रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के बीच समन्वय स्थापित करने का सराहनीय कार्य किया।


अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया की सराहना करते हुए कहा कि सोसाइटी ने बेघर हुए अग्नि पीड़ितों को छाया के लिए तीरपाल, पुरुष एवं महिलाओं के लिए वस्त्र दैनिक उपयोग की वस्तुएं देकर मानवीय कार्य किया है। वितरण के मौके पर मौजूद गांव वासियों ने रेडक्रास सोसायटी के इस प्रयास की प्रसंशा की। वही, जिला समन्वयक शैलेन्द्र पांडेय ने कहा कि किसी के दु:ख दर्द एवं परेशानियों को समूल दूर तो नहीं किया जा सकता, लेकिन उपकार एवं सहयोग के जरिए कम किया जा सकता है। दूसरों के दु:ख और दर्द को अपना समझना ही असली मानवता की पहचान है। विधायक प्रतिनिधि बांसडीह विश्राम सिंह ने रेड क्रॉस सोसायटी बलिया की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था मानवता के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है, पीड़ितों और असहायों का आंसू पोंछना इससे बड़ा परोपकार कुछ नहीं है, पीड़ित मानवता की सेवा में यह संस्था अग्रणी है।


राहत सामग्री वितरण के मौके पर रेड क्रॉस सोसायटी बलिया से विनय कुमार श्रीवास्तव, कुमार अभिषेक, नंदिनी सिंह, मंटू साहनी, मंटू, एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता,नायब तहसीलदार  अंजू यादव, राजस्व निरीक्षक विनोद वर्मा, राजस्व लेखपाल राहुल कन्नौजिया, लेखपाल नवनीत खरवार, ग्राम प्रधान विनोद, लखन सिंह आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।